24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉकरोचों का इलाज हो जाएगा…देश में HIT लगातार एक्टिव है, चाहे बंगाल हो या फिर पंजाब : कवि कुमार विश्वास

Kumar Vishwas Cockroach Statement : 'कॉकरोच अंधेरे और सड़न में पैदा होता है, तो देश में HIT भी एक्टिव है'- देहरादून में कवि कुमार विश्वास ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बयान पर कसा जोरदार तंज। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान, सीएम धामी से भी की मुलाकात।

2 min read
Google source verification
Kumar Vishwas

कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास ने दिया बड़ा बयान, PC- X

'मेरी मां ने बताया था कि काकरोच अंधेरे में रहता, इकठ्ठा होकर रहता है। काकरोच हर शोभन वस्तु पर आक्रमण करता है। काकरोच बनी बनाई व्यवस्थाओं का नाश करता है। काकरोच सड़न में पैदा होता है। काकरोच का निर्माण हुआ है तो इस देश में HIT भी बने है। बहुत सारे HIT जाग्रत हैं। हिट लगातार कार्यक्रम में है वो चाहे बंगाल में हो या पंजाब हो। काकरोचों का उचित इलाज हो जायेगा।'

यह बयान प्रसिद्ध कवि, लेखक और पूर्व राजनेता डॉ. कुमार विश्वास ने दिया है। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इन दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर चर्चा तेज है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने बेहद तंज भरे अंदाज में कॉकरोच और HIT का जिक्र करते हुए राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष किया। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पिछले दिनों भारतीय समाज पार्टी से मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने खुद को 'कॉकरोच जनता पार्टी' का उम्मीदवार बताते हुए बयान दिया था। इसके बाद से इस शब्द को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। अब कुमार विश्वास ने इसी मुद्दे पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

'लेखक गांव' कार्यक्रम में बोले कुमार विश्वास

शनिवार को देहरादून स्थित 'लेखक गांव' कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास ने मंच से कहा कि बचपन से उन्होंने कॉकरोच के बारे में कई बातें सुनी थीं। उन्होंने कहा कि कॉकरोच गंदगी में पलता है और उससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाइयां भी बनाई गई हैं।

उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा कि उन्हें कॉकरोच के स्वभाव के बारे में उनकी मां ने बताया था। कुमार विश्वास ने कहा कि कॉकरोच अंधेरे में रहता है, झुंड बनाकर चलता है और हर सुंदर व व्यवस्थित चीज पर हमला करता है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच बनी-बनाई व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाता है और सड़न में पैदा होता है।

‘कॉकरोच बना है तो HIT भी मौजूद है’

कुमार विश्वास ने अपने बयान में आगे कहा कि अगर इस देश में कॉकरोच पैदा हुए हैं, तो उन्हें खत्म करने के लिए HIT भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत सारे 'HIT' जागृत हैं और लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने बंगाल और पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे बंगाल हो या पंजाब, कॉकरोचों का इलाज हो जाएगा।

उत्तराखंड चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटे हैं। ऐसे माहौल में “कॉकरोच जनता पार्टी” जैसे शब्द और उस पर हो रही बयानबाजी ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में इस तरह के व्यंग्यात्मक बयान तेजी से जनता तक पहुंचते हैं और राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन जाते हैं। कुमार विश्वास का बयान भी उसी दिशा में देखा जा रहा है।

सीएम पुष्कर धामी से कुमार विश्वास ने की मुलाकात

देहरादून दौरे के दौरान डॉ. कुमार विश्वास ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है। दोनों के बीच साहित्य, संस्कृति और सामाजिक विषयों को लेकर चर्चा हुई।