7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lata Mangeshkar death : स्वर कोकिला के निधन से यूपी में शोक की लहर, सीएम योगी, अखिलेश और मायावती ने दी श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar death : स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से उत्तर प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Feb 06, 2022

lata-mangeshkar-death-news-cm-yogi-akhilesh-yadav-mayawati-reaction.jpg

Lata Mangeshkar death : दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर गायिका व स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली Lata Mangeshkar का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। लता जी के निधन के बाद दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। बता दें कि 92 वर्षीय लता जी 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कोरोना के साथ ही निमोनिया से 29 दिनों तक जंग लड़ी, लेकिन आज वह ये जंग हार गईं। स्वर कोकिला के निधन से Uttar Pradesh में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी ट्वीट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अखिलेश यादव नेे लिखा ...जरा याद करो स्वर वाणी

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लता जी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'ए मेरे वतन के लोगों… जरा याद करो स्वर वाणी… भावभीनी श्रद्धांजलि!

मायावती ने जताई गहरी संवेदना

इसी तरह बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ट्वीट करते हुुए लिखा है कि 'अपनी सुरीली व मनमोहक आवाज़ से लोगों के दिल-दिमाग़ पर कई दशकों तक राज करने वाली लता मंगेशकर के आज निधन की ख़बर अति-दुःखद। गीत-संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व समस्त प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सभी को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।'

यूपी में दौड़ी शोक की लहर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के समाचार से उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर लोग लता जी को याद कर अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।