15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नन्ही बच्ची कृति दुबे की चिट्ठी के बहाने प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज कहा, कहीं सांस पर टैक्स न लगा दें

Priyanka Gandhi taunt Modi government कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे की पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की एक बच्ची कृति दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महंगाई से हो रही कठिनाई के बारे में बताया है।कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार पर तंज कसा है।      

2 min read
Google source verification
नन्ही बच्ची कृति दुबे की चिट्ठी के बहाने प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज कहा, कहीं सांस पर टैक्स न लगा दें

नन्ही बच्ची कृति दुबे की चिट्ठी के बहाने प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज कहा, कहीं सांस पर टैक्स न लगा दें

महंगाई को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहीं हैं। कांग्रेस को एक बड़ा मौका मिल गया। कन्नौज की कृति दुबे की चिट्ठी के सहारे कांग्रेस ने मोदी सरकार को महंगाई पर आईना दिखाया। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे की पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की एक बच्ची कृति दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महंगाई से हो रही कठिनाई के बारे में बताया है। यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पर सियासत शुरू हो गई। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने कहाकि, हमारे प्रधानमंत्री जी तो राहत देने की बजाय सोच रहे होंगे कि क्यों न सांस पर भी टैक्स लगा दिया जाए!

कृति दुबे की चिट्ठी का मजमूंन

अब मामले को समझे। कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया निवासी अधिवक्ता विशाल दुबे की बेटी कृति कक्षा एक की छात्रा है। उसने अपनी नोट बुक में प्रधानमंत्री मोदी जी को संबोधित करते हुए मन की बात लिखी थी। उसने लिखा प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम कृति दुबे है। मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं। मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है। यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है। और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब मेरी मां पेसिंल मांगने पर मारती हैं। मैं क्या करूं। बच्चे मेरी पेंसिल चोरी लेते हैं।

यह भी पढ़ें -UP MLC By Election 2022 : भाजपा और सपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं : प्रियंका वाड्रा

बस कृति दुबे की इस पत्र कोअटैच करके कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पेज पर लिखा कि, यह मार्मिक चिट्ठी पढ़कर आप समझ सकते हैं कि छोटे.छोटे बच्चे तक महंगाई से परेशान हैं। वे पेंसिल रबड़ जैसी चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं क्योंकि सरकार ने इन चीजों पर भी जीएसटी लगा दी। बच्चे हों या बूढ़े महिलाएं हो या पुरुष गरीब हो या मध्यवर्ग.पूरा देश परेशान है लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। हमारे प्रधानमंत्री जी तो राहत देने की बजाय सोच रहे होंगे कि क्यों न सांस पर भी टैक्स लगा दिया जाए ! कृति दुबे की यह चिट्ठी रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें -UP Top News : यूपी विधान परिषद चुनाव में कीर्ति कोल को सपा ने बनाया प्रत्याशी, ईशन नदी में तैरता मिला राम नाम लिखा पत्थर