1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Chunav 2024: बसपा के खिलाफ बागावत करने पर BJP ने दिया इनाम, लंदन से पढ़ाई करने वाले को बनाया उम्‍मीदवार

Lok Sabha Chunav 2024: बसपा के खिलाफ बागावत करने पर भाजपा ने दिया इनाम, लंदन से पढ़ाई करने वाले को बनाया उम्‍मीदवार

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Mar 04, 2024

Lok Sabha Chunav 2024 BJP rewarded Ritesh Pandey for rebelling against BSP

Lok Sabha Chunav 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के 51 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बसपा से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले सांसद को भाजपा ने इनाम दिया है। पार्टी ने उन्हें अंबेडकर नगर सीट से लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा है।

भाजपा ने शनिवार शाम 80 सीटों वाले यूपी के 51 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित यूपी कोटे के 10 केंद्रीय मंत्रियों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। 51 में से 47 पुराने चेहरे रिपीट किए हैं, जिनमें 44 मौजूदा सांसद हैं। हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए रितेश पांडेय पर अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से दांव लगाया गया है।

रितेश पांडेय का संबंध जिले के प्रभावी सियासी और रसूख वाले पांडे बंधु परिवार से है। वह पहली बार 2017 में जलालपुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 2019 में विधायक रहते हुए बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। भाजपा के मुकुट बिहारी वर्मा को हराकर सांसद निर्वाचित हुए थे।

यह भी पढ़ें: यादव महाकुंभ' में पहुंचे एमपी सीएम मोहन यादव, बोले- "उत्तर प्रदेश ही वो धरती है जो नारा लगाती ही नहीं है, बल्कि..."

2022 में हुए विधानसभा के चुनाव में सांसद रितेश पांडेय के पिता राकेश पांडेय सपा में शामिल हो गए और जलालपुर से विधायक चुने गए। हालांकि, उन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी और भाजपा को मतदान किया था। कयास लगाया जा रहा है कि वह भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। रितेश पांडेय के चाचा पवन पांडेय भी विधायक रहे हैं। वे 1991 में अकबरपुर से विधायक चुने गए थे।

भाजपा ने रितेश पांडेय को 55 अंबेडकरनगर लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया है। रितेश पांडेय ने लंदन में पढ़ाई की है। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया है। राजनीति के साथ व्यवसाय भी करते हैं। पेट्रोल पंप और दो दो शिक्षण संस्थान अकबरपुर नगर में संचालन करते हैं।