
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी के पहली लिस्ट में कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम है, उनको पार्टी ने अभी होल्ड पर रखा है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बीजेपी कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर नए प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटती है तो यहां से कौन उम्मीदवार हो सकता है। सत्रों की मानें बीजेपी खुद इस टिकट को लेकर असमंजस में है। बीजेपी बृजभूशण शरण सिंह का टिकट काटकर नाराजगी नहीं लेना चाहती है, क्योंकि बृजभूषण सिंह गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर की राजनीति में काफी प्रभाव रखते हैं। इन सभी सीटों पर बृजभूषण शरण सिंह अपने दखल से किसी उम्मीदवार को जिता तो नहीं सकते हैं लेकिन हराने का जरूर माद्दा रखते हैं।
ऐसे में बीजेपी आलाकमान बृजभूषण के विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को उम्मीदवार बना सकती है। या फिर बीजेपी सांसद के परिवार के किसी अन्य सदस्य को टिकट देने पर विचार कर सकती है। हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटेगा। इसके पहले भी उनका टिकट एक बार बीजेपी काट चुकी है तब भी उनकी पत्नी केतकी सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया था।
हालांकि, इसके अलावा बीजेपी के कई अन्य नेताओं को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। मिली जानकारी के मुताबिक तरबगंज से बीजेपी विधायक प्रेम नारायन पाण्डेय, करनैलगंज विधायक अजय प्रताप सिंह और कटरा विधायक बावन सिंह को बीजेपी मैदान में उतर सकती है। इनमें सबसे प्रबल दावेदार बावन सिंह हैं, क्योंकि बावन सिंह 5 बार के विधायक हैं। इससे पहले उनके पिता श्री राम सिंह भी कटरा से विधायक रहे हैं।
Updated on:
07 Mar 2024 04:41 pm
Published on:
07 Mar 2024 04:36 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
