
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जम्मू के कठुआ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह सीएम योगी की केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर की पहली यात्रा होगी। जम्मू- कश्मीर भाजपा इकाई ने ज्यादा से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने और रैलियों को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने के लिए मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी नेताओं को जुटाया है।
जम्मू- कश्मीर में सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए संसदीय चुनाव पांच चरणों में होंगे। प्रत्येक चरण में एक सीट शामिल होगी। कठुआ- उधमपुर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल, जम्मू- रियासी सीट के लिए 26 अप्रैल, राजौरी-अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए 7 मई, श्रीनगर सीट के लिए 13 मई और कश्मीर क्षेत्र में बारामूला लोकसभा सीट के लिए 26 मई को मतदान होगा।
पश्चिमी यूपी में जनसभा करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
इससे पहले सीएम योगी महाराष्ट्र और राजस्थान में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। बुधवार को वह जम्मू के कठुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जम्मू- कश्मीर से लौट कर बुधवार की शाम वह मुजफ्फरनगर में जनसभा करेंगे।
उधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को सहारनपुर, बुलंदशहर और संभल में धुआंधार प्रचार करेंगे। वह इन जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह चंदौसी में आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में भाग लेंगे।
Updated on:
10 Apr 2024 09:34 am
Published on:
10 Apr 2024 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
