11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP से इस मामले में पीछे विपक्ष, चुनावी प्रचार के रफ्तार में कब होगी इंडिया गठबंधन की एंट्री?

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, जिसकी वजह से 17 अप्रैल को शाम पांच बजे प्रचार बंद हो जाएगा। ऐसे में सभाएं करने के लिए सभी दलों के पास मात्र 13 दिन का समय है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Apr 04, 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: देश में 18वीं लोकसभा के लिए होने जा रहे चुनाव का ऐलान हुए करीब 19 दिन हो चुके हैं। प्रचार में भाजपा के अलावा कोई और दल अब तक नजर नहीं आ रहा है। पहले चरण में प्रदेश की 8 सीटों पर चुनाव हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) चुनावी रैली का आगाज पश्चिमी यूपी से 31 मार्च को कर चुके हैं। अब 6 अप्रैल को वह सहारनपुर आ रहे हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और जयंत सिंह (Jayant Singh) 3 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी जिलों का दौरा कर रहे हैं। रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी भी रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान जो नहीं नजर आ रहा है वह है विपक्ष। विपक्षी दलों में खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कब से प्रचार में उतरेंगे, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अब तक किसी के पास नहीं है।

दरअसल, प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। सपा 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव में समाजवादी पार्टी 16 और कांग्रेस 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के हिस्से में सहारनपुर और अमरोहा की सीट है, बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें: हनुमानगढ़ी में VIP दर्शन की नई व्यवस्था लागू, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ की वजह से लिया निर्णय

इंतजार इस बात का भी है कि प्रचार के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कब साथ में प्रचार के लिए निकलेंगे। पहले चरण के लिए 17 अप्रैल को शाम पांच बजे प्रचार बंद होगा। ऐसे में पहले चरण वाले जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में इससे पहले ही सभाएं करनी होंगी।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (Mayawati) और मायावती के उत्तराधिकारी बनाए गए आकाश आनंद (Akash Anand) 14 अप्रैल से चुनाव प्रचार में कूदेंगे। मायावती पहले बिजनौर में और फिर सहारनपुर में रैली करेंगी।