
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: एनडीए (NDA) सहयोगी दल सुभासपा (SBSP) ने घोसी लोकसभा (Ghosi Lok Sabha) से भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ओमप्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) ने अपने बेटे अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) को अपना प्रत्याशी बनाया है। अरविंद राजभर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं। घोसी सीट पर बीजेपी, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी का गठबंधन है। ऐसे में सभी पार्टियां अरविंद राजभर के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।
ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार एनडीए गठबंधन में राजभर की पार्टी को दो सीटें मिलेंगी। दूसरी सीट पर अभी बात बातचीत चल रही है। इसलिए दूसरे उम्मीदवार की अभी घोषणा नहीं हुई है।
अरविंद राजभर की राह नहीं होगी आसान
राजभर और चौहान वोटों के समीकरण को देखते हुए ओम प्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। हाल ही में हुए घोसी विधानसभा उपचुनाव में राजभर से पूरों जोर शोर के साथ बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह के लिए प्रचार किया था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) से करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि ओपी राजभर अपने बेटे को यहां से चुनाव जीता पाते हैं कि नहीं।
हालांकि, योगी सरकार में ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान दोनों मंत्री बन गए हैं। दारा सिंह 'चौहान' बिरादरी से आते हैं, वहीं ओपी 'राजभर' बिरादरी से आते हैं। घोसी में राजभर और चौहान वोटर काफी संख्या में हैं। ऐसे में दोनों नेता अपने समाज के वोटरों को एक साथ करने में जुटेंगे। गौरतलब है कि सुभासपा के सीट से मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी भी हैं, परंतु अब अब्बास अंसारी का परिवार समाजवादी पार्टी के करीब है। ऐसे में मुस्लिम वोट भी अरविंद राजभर के पक्ष में मिले, यह काफी मुश्किल है।
साल 2019 में बसपा जीती थी घोसी सीट
साल 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। ऐसे में यह सीट बसपा के खाते में गई थी। बसपा के टिकट पर अतुल कुमार सिंह चुनावी मैदान में उतरे, औक बीजेपी ने हरिनारायण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में अतुल सिंह ने बीजेपी के हरिनारायण को 1,22568 वोट से हरा दिया था। बसपा को यहां पर करीब 57 प्रतिशत वोट मिले थे। हालांकि, बसपा ने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
वहीं, अरविंद राजभर 2022 के विधानसभा चुनाव वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट पर लड़े थे, लेकिन भाजपा के अनिल राजभर से हार का सामना करना पड़ा था।
Published on:
07 Mar 2024 06:12 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
