27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से जंग के बीच आई कुछ राहत की खबर, 20 दिनों बाद आए सबसे कम 141 मरीज, एक की मौत

कोरोनाकाल के बीच आज जारी आंकड़ों को देखें तो यूपी स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Jun 2020, 10:27 PM IST

Coronavirus: गुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 20 की मौत

Coronavirus: गुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 20 की मौत

लखनऊ. कोरोनाकाल के बीच आज जारी आंकड़ों को देखें तो यूपी स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा होगा। बुधवार को केवल 141 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते 20 दिन में दर्ज सबसे कम मामले हैं। इससे पूर्व 12 मई को 116 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। फिर 13 मई को 147 औऱ उसके बाद मामले लगातार बढ़ते ही गए। बीते एक हफ्ते की बात करें तो प्रतिदिन 300 से ज्यादा के औसत के साथ कोरोना मरीज सामने आ रहे थे, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी हुई थीं, लेकिन रिकवरी रेट यहां राहत दे रहा था। फिलहाल यह देखना होगा कि क्या यह एक दिन की खुशी है या आगामी दिनों में भी कोरोना के मामले में यूं ही गिरावट दर्ज होती रहेगी।

ये भी पढ़ें- सांसद को बताया था 'लापता', अब जब आया हाशिए पर तो साथ में नहीं खड़ा हुआ कोई बड़ा नेता, जारी किया वीडियो

आज यहां आए सबसे ज्यादा मामले-

बुधवार को जौनपुर में 10, बुलंदशहर में 19, हरदोई में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब यूपी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 8870 पहुंच गई है। इनमें 3383 मरीजों का इलाज जारी है, तो अब तक 5257 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक 230 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। यूपी में 1234 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: इन 10 शहरों में अगले दो दिन होगी तेज बारिश, 30 के नीचे जाएगा अधिकतम तापमान