cylinder price: घरेलू सिलेंडर के नहीं घटे दाम, कॉमर्शियल 45 रुपए सस्ता
एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज भारी कमी आई है। इंडेन ने आज एक जुलाई को अपना नया रेट जारी किया है। इंडेन का कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2021 रुपये है। पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है। जिस वजह से यूपी की जनता मायूस हो गई। पर लखनऊ में घरेलू सिलेंडर के दाम कुछ कम जरूर हुए हैं। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती की है।
घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बदले
घरेलू सिलेंडर 19 मई वाले रेट पर ही मिलेगा। मई 2022 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को एक नहीं बल्कि 2 बार झटका दिया गया था। पहले 7 मई को और फिर दोबारा 19 मई को दाम बढ़ाए गए थे। मौजूदा समय में लखनऊ में घरेलू सिलेंडर का रेट 1041 रुपए कीमत पर मिल रहा है।
यूपी के कुछ शहरों में सिलेंडर का रेट
आईओसी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में घरेलू सिलेंडर का रेट 1041 रुपए है तो ताजनगरी आगरा में 1016 रुपए। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में 1012 रुपए पर सिलेंडर मिल रहा है। बताया जा रहा है कि एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 168.50 रुपए बढ़े हैं।
200 रुपए मिलेगी सब्सिडी
1 जून से घरेलू LPG के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पर, सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए उज्जवला योजना के तहत 200 रुपए प्रति सिलेंडर की गैस सब्सिडी (Gas Subsidy) देने का ऐलान किया था। यह सब्सिडी सालाना 12 सिलेंडर पर मिलेगी।
Published on:
01 Jul 2022 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
