1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों ने फिर दिया झटका, जानें लखनऊ समेत अपने शहर के ताजा रेट

LPG Price Hike : तेल कंपनियों ने लोगों को तगड़ा झटका देते हुए एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। अब 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही 5 और 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। हर शहर में सिलेंडर के दाम अलग होते हैं तो आइये जाने आपके शहर के दाम।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Jul 06, 2022

lpg-cylinder-price-hiked-again-now-lpg-domestic-cylinder-price-50-rupee-increase.jpg

LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों ने फिर दिया झटका, जानें लखनऊ समेत अपने शहर के ताजा रेट।

LPG Price Hike : तेल कंपनियों ने पीएनजी और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी के बाद आज बुधवार को आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने आज एलपीजी घरेलू गैस की नई दरें जारी की हैं। जिसके बाद अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रूपए बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को इस तरह तेल कंपनियों ने तगड़ा झटका दिया है। हालांकि तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर दाम घटा दिए हैं।

तेल कंपनियों की तरफ से बुधवार को जारी की गई एलपीजी सिलेंडरों की नई दरों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1040 के स्थान पर अब 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1090 रुपये में मिलेगा। वहीं 10 किलोग्राम वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर पर भी करीब 40 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब कंपोजिट सिलेंडर 741 रुपये के स्थान पर 777 रुपये में मिलेगा। इसी तरह 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर पर भी करीब 18 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब छोटू सिलेंडर 382 रुपये के स्थान पर 400 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें - जल्द ही बढ़ने वाले हैं सरसों के तेल के भाव, फिलहाल मिल रहा इतना सस्ता

19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर के दाम घटे

वहीं, तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाकर राहत देने का काम किया है। व्यावसायिक सिलेंडर पर करीब आठ रुपये घटाए गए हैं। अब यह सिलेंडर 2120 रुपए में मिलेगा। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही व्यवसायिक सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 192 रुपए घटाए थे। इस तरह अब तक 200 रुपये घटाए जा चुके हैं।

लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले और अब

14.2 किलो - पहले 1040 रुपये - अब 1090 रुपये
5 किलो - पहले 382 रुपये - अब 400 रुपये
10 किलो - पहले 741 रुपये - अब 777 रुपये

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश विधान परिषद आज हो जाएगा कांग्रेस मुक्त

ऐसे पता करें अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट

अगर आप अपने शहर के एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट पता करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप आईओसी की अधिकारिक वेबसाइट cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice पर विजिट करें। वेबसाइट का पेज खुलने पर आप स्टेट, डिस्ट्रिक्ट और अपना डिस्ट्रीब्यूटर सिलेक्ट करते हुए सर्च पर क्लिक करें। आपके सामने आपके शहर एलपीजी सिलेंडर से संबंधित सूची नई दरों के साथखुल जाएगी।