लखनऊ. Five categories for vaccination in UP 18+ के वैक्सीनेशन के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, न्यायिक अधिकारियों, पत्रकारों और 12 साल से छोटे बच्चों के मां-बाप के लिए अलग व्यवस्था की है। टीकाकरण के लिए हर जिले में इनके लिए अलग बूथ बनाए जाएंगे। यह व्यवस्था जिला मुख्यालय के अलावा तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी की जाएगी। 1 जून से 18 से 45 साल वालों का सभी जिलों में टीकाकरण शुरू होगा।