6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर सीएम योगी क्यों नहीं पहन रहे हैं कलाई घड़ी?

- क्या सीएम योगी ने कलाई घड़ी पहननी छोड़ दी है या कोई और बात है।

less than 1 minute read
Google source verification
आखिर सीएम योगी क्यों नहीं पहन रहे हैं कलाई घड़ी?

आखिर सीएम योगी क्यों नहीं पहन रहे हैं कलाई घड़ी?

लखनऊ. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बाएं हाथ की कलाई पर घड़ी पहनते थे। पर काफी समय से उनकी कलाई पर घड़ी नहीं दिख रही है। क्या सीएम योगी ने कलाई घड़ी पहननी छोड़ दी है या कोई और बात है।

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा दौरे पर थे। जहां उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक बैठक और चिकित्सक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसी बीच अपने हाथ में हुई दिक्कत का जिक्र मेयर नवीन जैन से किया। मेयर नवीन जैन ने तत्काल प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डा. आरएस पारीक से सम्पर्क किया। और सारी बात बताई। सहमति मिलने पर मेयर नवीन जैन, डा. पारीक को अपने साथ लेकर सीएम योगी से मिलाने एयरपोर्ट ले गए। जहां सीएम योगी ने डा. आरएस पारीक से अपने हाथ की कलाई की समस्या साझा की।

यूपी में सोमवार सुबह 14 आईपीएस के ट्रांसफर, नौ जिलों के एसपी बदले गए

बाएं हाथ में एलर्जी :- डा. पारीक ने उनकी कलाई देखी। और बताया कि एलर्जी की वजह से दाने निकल आए हैं। संभवत घड़ी पहनने से ऐसा हुआ होगा। कलाई पर हवा जरूरी है। कुछ दिनों यह ठीक हो जाएगी। इसके लिए सीएम योगी को परामर्श लिखकर दे दिया। मेयर नवीन जैन ने बताया कि, घड़ी पहनने से सीएम के बाएं हाथ में एलर्जी हो गई थी। इसी के चलते डा. पारीक को बुलाया गया था।

होम्‍योपैथिक के बड़े जानकार हैं डा. पारीक :- दरअसल डा. आरएस पारीक होम्‍योपैथिक क्षेत्र में किए अपने शोध की वजह से देश और दुनिया में मशहूर हैं। बुजुर्ग अवस्‍था और कोरोना काल की वजह से डा. पारीक बीते काफी समय से बहुत ही चुनिंदा लोगों से ही मिल रहे थे। मुलायम सिंह यादव भी डा. पारीक के मुरीद हैं।