
Rahul Gandhi
यूपी कांग्रेस ने सोमवार को एक बड़ा निर्णय लिया। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को सिर्फ एक माह ही बाकी रह गया है। सभी राज्य नया कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए अपनी सहमति पर विचार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए यूपी में हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को सहमति दे दी गई है। इस समय सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह स्वास्थ्य कारणों से अधिक सक्रिय नहीं हैं। वहीं, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी व वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से एक सुर में प्रस्ताव पारित किया और राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति दे दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए अधिकृत कर दिया है। अब तक पांच राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया है।
सोनिया गांधी का निर्णय सभी को स्वीकार होगा - आराधना मिश्रा
बैठक के बाद कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने बताया कि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक प्रस्ताव पास हुआ है। हमारी आंतरिक कमेटी में एक स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव कराया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी मेंबर ने सर्वसम्मति से इसको पारित किया है। हम सभी ने हर तरह के फैसले लेने का अधिकार कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ रखा है। उनको जो भी स्वीकार होगा वह हम सभी को स्वीकार होगा।
प्रमोद तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव
प्रस्ताव कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व सांसद प्रमोद तिवारी ने पेश किया। प्रस्ताव का अनुमोदन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय सचिव बृजलाल खाबरी, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।
17 अक्तूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्तूबर को आएंगे। वैसे अभी कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष भी नहीं चुना गया है।
Published on:
19 Sept 2022 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
