
अखिलेश यादव ने भाजपा को चेताया, सत्ता बदलाव के लिए एकजुट हो चुका है प्रदेश का युवा
लखनऊ. भाजपा सरकार को आईना दिखाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘युवा घेरा’ कार्यक्रम की अपार सफलता ने दिखा दिया है कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से कितनी आक्रोशित है। प्रदेश का युवा सत्ता के बदलाव के लिए एकजुट हो चुका है।
युवा दिवस के अवसर पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर युवा घेरा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिलेश यादव ने सपा द्वारा आयोजित ‘युवा घेरा’ कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में सफल बनाने के लिए समस्त युवतियों-युवकों और सपा के सभी जनपदों के नेतागण, पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई एवं हार्दिक धन्यवाद! जनहित में सपा के ऐसे और भी अभियान, आगे भी जारी रहेंगे।
किसानों के साथ है देश की जनता :- इसे पहले किसानों के समर्थन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, वो सीधे-सीधे अन्नदाता का अपमान है, घोर निंदनीय! अब तो देश की जनता भी किसानों के साथ खड़ी होकर पूछ रही है।
Published on:
13 Jan 2021 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
