
यूपी की जनता भाजपा को एक-एक वोट के लिए तरसा देगी : अखिलेश यादव
लखनऊ.Uttar Pradesh Assembly elections 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी दलों का ख्वाब सरकार बनाने का है। भाजपा तो पूरी तरह से दोबारा किसी भी कीमत पर सरकार बनाना चाहती है। इसके लिए बीजेपी अपने विधायकों के टिकट भी काट रही है। इस पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहाकि, भाजपा से त्रस्त उप्र की जनता भाजपा को एक-एक वोट के लिए तरसा देगी।
जीत के लिए भाजपा के प्रयास को आइना दिखाते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, भाजपा उप्र में अपने ‘चार सौ तीन’ मुख्यमंत्री भी घोषित कर दे तो भी जनाक्रोश के डर से उसे ‘चार से तीन’ टिकट माँगनेवाले भी न मिलेंगे।
कविताई अंदाज में अखिलेश यादव ने कहाकि, जो भाजपा साफ़ दिख रही है हारती, उसको भला कैसे मिलेंगे ‘टिकटार्थी’। भाजपा से त्रस्त उप्र की जनता भाजपा को एक-एक वोट के लिए तरसा देगी। #भाजपा_ख़त्म
भाजपा में मनभेद ही नहीं बल्कि मठभेद :- अखिलेश ने कहा कि, भाजपा में मनभेद ही नहीं बल्कि मठभेद भी है। बीजेपी सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी। आज किसान भाजपा का सफ़ाया चाहता है। अखिलेश ने सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार बताए कि साढ़े चार साल लोगों को कौन सा टेबलेट बांटा?
अमित शाह पर व्यंग्य :- भाजपा के चाणक्य अमित शाह पर व्यंग्य कसते हुए अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, ‘झूठी दूरबीन लेकर ढूंढने का ढोंग पूरा था, जबकि ‘बगल में छोरा जगत ढिंढोरा’ था।
Published on:
30 Oct 2021 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
