लखनऊ

CBSE 12th Result 2023: लखनऊ में आयुषी रही टॉप स्कोरर, लड़कों में दिलप्रीत ने मारी बाजी

CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के मेधावियों ने बेहतरीन अंक हासिल कर बोर्ड परीक्षा में कीर्तिमान बनाया।

less than 1 minute read
May 12, 2023

CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के मेधावियों ने बेहतरीन अंक हासिल कर बोर्ड परीक्षा में कीर्तिमान बनाया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सीबीएसई रिजल्ट 2023 घोषित हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक लखनऊ के LPS की आयुषी चौहान ने 98.6% मार्क्स के साथ शहर की टॉप स्कोरर बताई जा रही हैं। जबकि दिलप्रीत सिंह 97.8% मार्क्स के साथ छात्रों में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। शुक्रवार यानी 12 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए गए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 में लखनऊ की आयुषी टॉप स्कोरर रहीं। जबकि लड़कों में दिलप्रीत ने बाजी मारी है।

CBSE बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है।

Published on:
12 May 2023 12:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर