
पुलिस मुठभेड़ में बिहार के गैंगस्टर रईस खान के 3 शूटर्स घायल
25 जून को रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख हत्या में शामिल बिहार के तीन शूटरों और पुलिस की रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ कैंट इलाके में लोको तिराहे से यदुनाथ चौक के बीच हुई। मुठभेड़ में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जब घेराबंदी करने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, ये तीनों बिहार के कुख्यात रईस गैंग के शूटर हैं। तीनों बदमाशों पर रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या का आरोप है।
सूचना पर हुआ ऐक्शन
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि, रविवार सुबह सूचना मिली की कैंट इलाके में बिहार के कुख्यात रईस गैंग के शूटर घूम रहे हैं। वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच आशियाना और कैंट थाने की पुलिस को चेकिंग के लिए लगाया गया। सुबह करीब 6 बजे पिपराघाट रोड पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश देखें। पुलिस को देख तीनों चौंक गए और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश घायल हो गए। घायलों में कासिफ, फैसल और मुन्ना शामिल हैं। पुलिस ने इलाज के लिए तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से तमंचा, पिस्तौल और बैग बरामद हुआ।
वीरेंद्र ठाकुर की हत्या के तीनों है आरोपी
डीसीबी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि, कासिफ, फैसल और मुन्ना तीनों ने मिलकर फिरदौस के साथ रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर को घर में घुसकर गोलियां मारी थी। किरण ठाकुर हत्याकांड का मास्टरमाइंड बिट्टू जायसवाल सोमवार को कैंट इलाके में ही हुए पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। इस हत्याकांड में पुलिस अभी मुख्य आरोपी फिरदौस और वीरेंद्र ठाकुर की पहली पत्नी प्रियंका की तलाश कर रही है।
Published on:
24 Jul 2022 01:59 pm
