4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन कल, अपने कार्यकर्ताओं को दिया अद्भुत संदेश

-कल्याणकारी दिवस पर भी कटेगा कूपन, पार्टी पदाधिकारियों को देनी होगी राशि

less than 1 minute read
Google source verification
बसपा सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन कल, अपने कार्यकर्ताओं को दिया अद्भुत संदेश

बसपा सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन कल, अपने कार्यकर्ताओं को दिया अद्भुत संदेश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 15 जनवरी को 65वां जन्मदिन हैं। इस अवसर पर बसपा अपनी बहनजी का जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाती है। पर इस बार अपने जन्मदिन से एक दिन पूर्व सुप्रीमो मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहाकि, पार्टी के लोग कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी जन्मदिन मनाएं।

अपने जन्मदिन के आयोजन को लेकर गुरुवार को दो ट्वीट करते हुए यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, विदित है कि कल 15 जनवरी सन् 2021 को मेरा 65वां जन्मदिन है, जिसे पार्टी के लोग कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से तथा इससे पीड़ित अति-ग़रीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ के अनुसार मदद करके ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाएं तो बेहतर।

Weather Update : सर्दी का सितम जारी, अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि,कल मेरे जन्मदिन पर स्वलिखित पुस्तक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेन्ट का सफरनामा, भाग-16 व इसका अंग्रेजी संस्करण A Travelogue of My Struggle Ridden Life and BSP Movement, Vol.16 जारी होगा, जिसे पढ़कर आत्म-सम्मान व स्वाभिमानी मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।