18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CISF की तर्ज पर UPSSF का गठन, पहली यूनिट ने लोकभवन की सुरक्षा संभाली

सीआईएसएफ की तर्ज पर गठित की गई स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स यूपीएसएसएफ की पहली यूनिट ने लोकभवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस यूपीएसएसएफ को गिरफ्तारी का भी अधिकार दिया गया है।

2 min read
Google source verification
सीआईएसएफ की तर्ज पर यूपीएसएसएफ का गठन, पहली यूनिट ने लोकभवन की सुरक्षा संभाली

सीआईएसएफ की तर्ज पर यूपीएसएसएफ का गठन, पहली यूनिट ने लोकभवन की सुरक्षा संभाली

सीआईएसएफ की तर्ज पर गठित की गई स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स यूपीएसएसएफ की पहली यूनिट ने लोकभवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस यूपीएसएसएफ को गिरफ्तारी का भी अधिकार दिया गया है। यूपी में यूपीएसएसएफ की पांच यूनिट तैयार हो गई हैं। लोकभवन, विधान भवन, एयरपोर्ट, न्यायालय, मेट्रो व बडे़ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपीएसएसएफ का गठन किया गया है।

छठीं यूनिट अयोध्या के लिए प्रस्तावित

योगी सरकार 2.0 में एक विशेष सुरक्षा दल के गठन का आदेश जारी किया गया था। इसे यूपीएसएसएफ नाम दिया गया। इस विशेष दल में यूपी पुलिस, आर्म्स फोर्स व पीएसी के चिह्नित जवानों को शामिल किया गया है। सीतापुर में 90 दिन तक कमांडों की ट्रेनिंग दी गई है। स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स को लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर और सहारनपुर में तैनात किया गया है। छठीं यूनिट अयोध्या के लिए प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें -School Holidays in September 2022 : सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

लोक भवन के तीन गेट पर तैनात जवान

स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के अगुवा एडीजी पीएसी डॉ केएस प्रताप कुमार करेंगे। पहले चरण में लोकभवन के 3, 7 और 9 नंबर गेट पर 4 सिपाही व एक एचसीपी की टीम तैनात की गई है। अगले चरण में प्रदेश के न्यायालय व अन्य सरकारी भवनों की सुरक्षा एसएसएफ संभालेंगी। एक यूनिट में 75 टीमें है। प्रत्येक टीम में 24 जवान तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी में 1-7 सितम्बर तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मॉनसून एक बार फिर सक्रिय

सलीके से व्यवहार का भी प्रशिक्षण

स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स जवानों एमपी.5 गन के साथ मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ ही स्कैनर व अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वीआईपी सुरक्षा के अतिरिक्त यूपीएसएसएफ जवानों को आम जनता से किस सलीके से व्यवहार करना है, इसका भी प्रशिक्षण दिया गया है।