
यूपी विधानमंडल मानसून सत्र का तीसरा दिन : तालिबान समर्थक हैं और महिला कल्याण की बात करते हैं : सीएम योगी
लखनऊ. UP Legislature Monsoon session Third day यूपी विधानमंडल मानसून सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। महिला अपराध मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहाकि, ये लोग महिला कल्याण की बात करते हैं और तालिबान का समर्थन करते हैं।
पहले ये अयोध्या में झांकते नहीं थे: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, पहले यह लोग अयोध्या में झांकते भी नहीं थे। अब हर व्यक्ति कहता फिर रहा है कि राम हमारे हैं। आज लोग कहते हैं हम राम-कष्ण के भक्त हैं। वर्ष 2013 से पहले लोग कहते थे कि हम कंस की मूर्तियां लगाएंगे, हमने उनकी मानसिकता बदली। पहले राम, कृष्ण शंकर सब उनके लिए सांप्रदायिक थे, अब समाज के कारण सब भक्त बन गए हैं। हालात यह है कि आज सबकी टोपियां उतर गईं हैं।
कोरोना टेस्टिंग में यूपी नम्बर वन :- सीएम योगी ने कहा, महामारी में कोई देश अछूता नहीं है। उत्तर प्रदेश की आबादी है 24 करोड़ है। महामारी में कुल 17 लाख केस सामने आए जबकि 22 हजार 83 लोगों की मौतें हुई हैं। आज यूपी में टेस्टिंग देश में सबसे ज्यादा हो रही है।
योगी ने गिनाईं उपलब्धियां :-
- आज जीएसडीपी 20-21 लाख करोड़ रुपए हुई।
- यूपी अर्थव्यवस्था में देश में नंबर 2 बन गया।
- प्रदेश में बजट का दायरा 6 लाख करोड़ रुपए।
- कोविड के लिए चार लाख टेस्ट प्रतिदिन की क्षमता
- पहली महामारी जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा।
- अपराध, भ्रष्टाचार, दंगा अब सब खत्म।
- यूपी टूरिज्म नंबर एक पर।
- यूपी निवेश में भी नंबर एक पर।
सपाइयों का प्रदर्शन :- मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होने से पहले ही विधानसभा के बाहर विपक्ष के विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। महंगाई के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के सामने सिर पर एलपीजी सिलेंडर रखकर और सब्जी का ठेला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विपक्ष की बयानबाजी :-
सरकार सदन नहीं चलाना चाहती। बाढ़, बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता के मुद्दे कहां उठाएं। जनता को क्या कहेंगे कि उनकी बात हमने कहां उठाई। राम गोविंद चौधरी नेता प्रतिपक्ष
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं के साथ सरकार को मजबूती संग खड़ा होना चाहिए। अराधना मिश्रा, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता
Published on:
19 Aug 2021 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
