
कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कर्मचारियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया। इसमें विभिन्न अनुभागों के कुल 103 कर्मचारी कार्यालय से अप्सेंट पाये गये। इस पर उपाध्यक्ष ने समस्त अप्सेंट कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेशों तक अनुपस्थित दिवस का वेतन न जारी करने के आदेश भी जारी किये हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी के माफियाओं का हो रहा सफाया: ब्रजेश पाठक
कारण बताओ नोटिस जारी किया
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि सुबह 10ः45 बजे उपाध्यक्ष माध्यम से सभी अनुभागों से हाजिरी रजिस्टर मंगाकर चेक किया गया। इसमें 103 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि कुछ कर्मचारियों के नाम के सामने अल्प अवकाश तथा कुछ कर्मचारियों के सामने आकस्मिक अवकाश अंकित था, लेकिन रजिस्टर में इससे सम्बंधित कोई प्रार्थना पत्र संलग्न नहीं था।
कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस
वहीं अटेंडेंस रजिस्टर के मुताबिक कुछ कर्मचारी काफी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने समस्त अनुपस्थित कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के आदेश दिये हैं। साथ ही जो कर्मचारी एक दिन से अधिक समय से अनुपस्थित हैं, उनके अनुपस्थित दिवस का वेतन अगले आदेशों तक आहरित न किये जाने के भी आदेश दिये गये हैं।
Published on:
14 Apr 2023 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
