
दिवाली पर इस सब्जी को खाना जरूरी, नहीं तो गुडलक खत्म
लखनऊ. vegetables suran eat necessary पूरे यूपी में गुरुवार को दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली पर कुछ खास होता है। दिवाली पर कुछ खास चीजें खाना शुभ माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि दिवाली पर इन्हें खाने से गुडलक आता है। जानिए कि वो वस्तु क्या है जिसे खाने से खुशियां आपके घर में रहतीं हैं।
शुभ दीपावली पर मां लक्ष्मी को मखाने से बनी खीर का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में उसका सेवन बहुत शुभ माना जाता है। दिवाली की रात सूरन यानी जिमीकंद की सब्जी खाने का भी चलन है। दिवाली के त्योहार और सूरन की सब्जी को खाने से घर में उन्नति और खुशहाली आती है।
गोवर्धन पूजा पर मालपुआ :- गोवर्धन पूजा पर घर में कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। पर गोवर्धन पूजा पर मालपुआ खाने की परंपरा है। गोवर्धन पूजा पर मालपुआ खाना बेहद शुभ माना जाता है।
भाई दूज पर चावल खाना शुभ :- भाई दूज के त्योहार पर चावल खाना बहुत शुभ होता है। चावल खिलाने के पीछे यमराज और यमुना की एक पौराणिक कथा भी है। इस त्योहर पर रोली और चावल का तिलक करने से भाई का भाग्योदय भी होता है।
धनतेरस पर दही गोलगप्पे :- वैसे तो धनतेरस बीत गया है। पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनतेरस पर उत्तर भारत में छोटी कन्याओं को दही गोलगप्पे खिलाए जाते हैं। इसके अलावा धनतेरस पर नैवेद्य, लाप्सी, गुड़ की खीर और पंचामृत खाना भी शुभ माना जाता है।
छोटी दिवाली पर बूंदी लड्डू शुभ :- हिंदू धर्म में मान्यताएं हैं कि कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी को पवनपुत्र हनुमान का जन्म हुआ था। बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद बहुत प्रिय होता है, इसलिए इस दिन बूंदी के लड्डू खाना बहुत शुभ मान जाता है।
Published on:
04 Nov 2021 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
