डीएम सूर्य पाल गंगवार ने लखनऊ के 62 स्कूलों को 7 दिन का समय दिया है। इस समय सीमा के अंदर अगर स्कूल RTE के तहत बच्चों का एडमिशन नहीं करते हैं, तो 8वें दिन स्कूलों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में डीएम ने स्कूल संचालकों को फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।