7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों की खुल गई लॉटरी, एक टन पुआल के लिए मिलेंगे 1500 रुपए

- इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड, किसानों को उनके एक टन पुआल की कीमत 1500 रुपए देने को तैयार हो गया।

2 min read
Google source verification
farmers.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. farmers lottery one ton straw Price 1500 rupees आखिरकार इंतजार का फल मीठा मिला। किसानों की लॉटरी खुल गई। इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड, किसानों को उनके एक टन पुआल की कीमत 1500 रुपए देने को तैयार हो गया। आईओसी, गोरखपुर के धुरियापार में कंप्रेस्ड बायो गैस (बायो सीएनजी) प्लांट लगा रहा है। जिसके लिए कच्चे माल धान के पुआल और गोबर की जरूरत होती है। काफी दिनों की जद्दोजहद के बाद किसान और कम्पनी के बीच फॉर्मूले पर सहमति बन गई है।

कच्चे माल की उपलब्धता पर मंथन :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट तैया किया जा रहा है। यह प्लांट धुरियापार में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कच्चे माल के रूप में रोजाना 200 टन धान का पुआल और 50 टन गोबर की जरूरत बताई गई। लेकिन किसानों व आईओसी के बीच कीमत पर मामला अटक रहा था।

राह हुई आसान :- रेट तय करने के लिए शनिवार को अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसमें आईओसी के अधिशासी निदेशक एसके मनचंदा, दिल्ली, गोरखपुर, आजमगढ़ मॉडल के करीब 15 कृषक उत्पादक संगठनों के निर्देशक व अन्य विशेषज्ञ जुड़े। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। जिससे गोरखपुर प्लांट सहित प्रदेश के अन्य हिस्से में लगने वाले प्लांट के संचालन की राह आसान हो सकी।

यूपी सरकार एक लाख युवाओं को देगी सरकारी नौकरी, जानें किस विभाग में हैं कितनी वैकेंसी

कम्प्रेस्ड बॉयो गैस प्लांट :- धुरियापार चीनी मिल परिसर में 700 करोड़ रुपए की लागत से देश का पहला बायोमास आधारित सेकंड जनरेशन एथेनॉल प्लांट बना रहा है। इसके लिए 50 एकड़ जमीन को लेकर किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड हरपुर-गजपुर और इंडियन ऑयल के बीच करार हो चुका है। इस परियोजना में कम्प्रेस्ड बॉयो गैस प्लांट को भी जोड़ दिया गया है। जब तक एथेनॉल प्लांट बनेगा तब तक 20 टन प्रतिदिन क्षमता के कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट से सीएनजी का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसमें वीपीएसए (वैक्यूम प्रेशर स्विंग एडसार्प्शन ) तकनीक का इस्तेमाल होगा। इस प्लांट में पराली, गन्ने की खोई, गोबर और हरे-गीले कचरे से मीथेन गैस बनाई जाएगी। इस गैस को कम्प्रेस कर सिलेंडर में भर दिया जाएगा। वाहनों में इस्तेमाल के लिए इसे इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर 48 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा।