17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोना 10 हजार रुपए सस्ता निवेश का सही मौका, जानें आज के रेट

- इन आठ बातों का रखेंगे ध्यान तो ही मिलेगा भारी मुनाफा- करीब छह माह में सोने में 10 हजार रुपए की भारी गिरावट हुई

1 minute read
Google source verification
सोना 10 हजार रुपए सस्ता निवेश का सही मौका, जानें आज के रेट

सोना 10 हजार रुपए सस्ता निवेश का सही मौका, जानें आज के रेट

लखनऊ. इस वक्त सोने में निवेश का अच्छा मौका है। करीब छह माह में सोने में 10 हजार रुपए की भारी गिरावट हुई है। अगस्त में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव ₹56200 था। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मंगलवार 9 फरवरी 2021 को 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव ₹ 46190 हैं। कल के भाव से आज सिर्फ दस रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमतें ₹50,390 हैं यह कल के दाम से सिर्फ 10 रुपए कम हैं। सोने में निवेश फायेदमंद हैं पर अगर सही सोना नहीं खरीद तो घाटा हो सकता है इसलिए सोना खरीदते वक्त इन बातों ध्यान रखना जरूरी है।

उत्तराखंड त्रासदी : सुरेश राणा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित, सीएम योगी का हरसंभव सहायता देने का वादा

एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 में सोने और चांदी पर आयात शुल्क 7.5 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है। इस घोषणा के बाद करीब नौ दिन में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव में करीब ₹ 1,960 की कमी आई है और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव ₹ 1,880 की गिरावट हुई।

सोना खरीदते वक्त इन बातों ध्यान रखना जरूरी :-

1. सोना खरीदने से पहले सोने के मूल्य की जांच जरूरी।
2. कई दुकानों से कर सकते हैं अपडेटेड कीमत की पूछताछ।
3. भारतीय मानक ब्यूरो के केंद्र से हॉलमार्क सोने की जांच करें।
4. बीआईएस हॉलमार्क सोने की शुद्ध देने गांरटी।
5. रसीद अवश्य लें जिसमें खरीदने की तिथि, शुद्धता और ग्राम लिखा हो।
6. सोना बेचने वक्त यह रसीद काफी मददगार होगी।
7. रसीद संभालकर अवश्य रखें।
8. स्टेटेड गोल्‍ड ज्‍वैलरी में नग की कीमत भी शामिल होती है, स्‍टोन्‍स या जेम्‍स की शुद्धता का सर्टिफिकेट लें।