4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड त्रासदी : सुरेश राणा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित, सीएम योगी का हरसंभव सहायता देने का वादा

- लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय में 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम, नंबर 1070 - व्हॉट्सएप नम्बर 9454441036 से ले सकते हैं मदद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 9 Feb 2021, 11:47 AM IST

उत्तराखंड त्रासदी : सुरेश राणा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित, सीएम योगी का हरसंभव सहायता देने का वादा

उत्तराखंड त्रासदी : सुरेश राणा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित, सीएम योगी का हरसंभव सहायता देने का वादा

लखनऊ. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड सरकार से समन्यवय स्थापित करने के लिए गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम के अन्य दो सदस्य धर्म सिंह सैनी और विजय कश्यप हैं। उत्तराखंड शासन और प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के लिए एसीएस गृह अवनीश अवस्थी के नेतृत्व में अफसरों की टीम बनाई गई है। सहायता के लिए लखनऊ में राहत आयुक्त कार्यालय में 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 1070 है। आपदा प्रभावित यूपी के जनपदों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां जिला प्रशासन, पुलिस और सिंचाई विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही एक कंट्रोल रूम हरिद्वार में स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, यूपी सरकार उत्तराखंड में हुई त्रासदी के हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उत्तराखंड त्रासदी में प्रदेश के लापता लोगों की संख्या 53 है।

उत्तराखंड : ऋषि गंगा पावर प्लांट में काम करने वाले श्रावस्ती के पांच युवक लापता

उत्तराखण्ड को हरसम्भव सहायता का भरोसा :- अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में आई आपदा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए कहाकि, संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड सरकार को हरसम्भव मदद प्रदान करेगी। सीएम योगी ने उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से दूरभाष पर वार्ता कर संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हरसम्भव सहायता का भरोसा दिलाया है।

हेल्पलाइन नम्बर जारी :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा से प्रभावित हुए यूपी के परिवारों की सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय में एक कण्ट्रोल रूम स्थापित करने तथा उत्तराखण्ड राज्य सरकार से समन्वय के लिए प्रदेश सरकार के दो अफसरों को देहरादून भेजने के निर्देश दिए। जिन जनपदों के निवासी इस आपदा में लापता हैं, उन जिलों में जनपद स्तरीय कण्ट्रोल रूम बनाया जाए। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाए।

प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद :- गृह विभाग को सीएम योगी ने कहकि, प्रत्येक प्रभावित परिवार से सम्पर्क स्थापित करते हुए उनकी हरसम्भव मदद की जाए। उन्होंने सहारनपुर के मण्डलायुक्त तथा आईजी जोन को पूरी सक्रियता के साथ खोज-बचाव तथा राहत कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

सुरेश राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी :- सीएम योगी ने गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा सेे उत्तराखण्ड सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए प्रदेश के प्रभावित/लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव की कार्यवाही का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी प्रदान की है। साथ ही इस हादसे के प्रत्येक मृतक प्रदेशवासी के आश्रितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध करने और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर शुरू:- सीएम योगी के निर्देश के बाद राज्य मुख्यालय पर राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेण्टर शुरू कर दिया गया है। प्रदेश के लापता व्यक्तियों के परिजन लापता व्यक्ति का विवरण राहत हेल्पलाइन-1070 तथा व्हॉट्सएप नम्बर 9454441036 पर दर्ज करा सकते हैं तथा इस सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

दो अफसरों के मोबाइल नम्बर जारी :- आपदा में प्रदेश के लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव व राहत आदि कार्यों में उत्तराखण्ड सरकार से समन्वय के लिए जनपद सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार (मोबाइल नं0-9454417646) तथा प्रोजेक्ट एक्सपर्ट फ्लड, राहत आयुक्त कार्यालय चन्द्रकान्त (मोबाइल नं0-9454410743) को देहरादून भेजा जा रहा है। इन अधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड सरकार के आपदा प्रबन्धन विभाग सहित अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रदेश के लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव व राहत आदि कार्यों के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश