4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड : ऋषि गंगा पावर प्लांट में काम करने वाले श्रावस्ती के पांच युवक लापता

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की वजह से आई तबाही में श्रावस्ती जिले के सिरसिया इलाके के पांच युवक लापता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रावस्ती

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 8 Feb 2021, 7:36 PM IST

shravasti1.jpg

श्रावस्ती. उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की वजह से आई तबाही में श्रावस्ती जिले के सिरसिया इलाके के पांच युवक लापता है। ऋषि गंगा पावर प्लांट में साथ काम करने वालों ने जब इसकी सूचना लापता युवकों के परिजनों को दी तो परिवार में मातम का माहौल छा गया।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 में आरक्षण नीति का ऐलान आज होने की संभावना

यूपी के श्रावस्ती जिले के सिरसिया इलाके के रनियापुर गांव के आठ लोग जीविकोपार्जन के लिए उत्तराखंड में मजदूरी करने गये थे। ये सभी ऋषि गंगा पावर प्लांट में मजदूरी कर रहे थे। जहां आई भीषण तबाही में बाकी मजदूरों के साथ रनियापुर गांव के भी पांच मजदूर लापता है। जिनका अभी तक कोई पता नही चला है। उनके साथ यहां से गये बाकी तीन मजदूरों ने इस घटना की सूचना परिवारवालों को दी है।

परिवार में मातम का माहौल :- सूचना मिलने के बाद से परिवारवालों में मातम का माहौल है। लापता युवकों में ज्यादातर की पत्नियां कल शाम से ही बेहोश हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके मां बाप बेहोश हो जा रहे हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं गांव में कल दोपहर से कोई भी अधिकारी इन पीड़ित परिवारों का हाल तक पूछने नहीं आया। जब आज सुबह से मीडिया गांव में पहुंच गई है तब अधिकारियों के कान में जूं रेंगी है और उसके बाद एसडीएम व तहसीलदार गांव पहुंचने हैं।

सरकारी मदद दी जाएगी :- इस संबंध में एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि, मैं और तहसीलदार साहब गांव गए थे। वहां पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना है। आठ लोग वहां गए थे, जिसमें से पांच लोग लापता बताये जा रहे हैं। जांच की जा रही है जो भी सरकारी सहायता होगी परिवार वालों को दी जाएगी।