3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पतालों का फरमान! ऑक्सीजन का करो इंतजाम, फिर होगा मरीज का इलाज

लखनऊ के मेयो और मेकवेल अस्पताल में लगाया नोटिस, यहां ऑक्सीजन की कमी, अपने मरीज ले जाइए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 22 Apr 2021, 7:48 PM IST

patient treatment

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक-एक सांस के लिए जद्दोजहद जारी है। मरीज अस्पतालों में ऑक्सीजन (Oxygen) की बाट जोह रहे हैं और तीमारदार गैस एजेंसियों के बाहर पुलिस के डंडे खा रहे हैं। राजधानी लखनऊ के मेयो और मेकवेल अस्पताल ने बाकायदा एक नोटिस भी चस्पा किया है, जिसमें लिखा है कि यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित है। ऐसे में तीमारदार ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जायें। कई और अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाथ खड़े करते हुए ऑक्सीजन लाने की जिम्मेदारी तीमारदारों के कंधों पर डाल दी है। उनका कहना है कि आक्सीजन लाओगे, तभी मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। तीमारदार परेशान हैं कभी वह अस्पताल भागते हैं तो कभी गैस एजेंसी के बाहर धक्के खा रहे हैं। परिजनों के हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पा करने वाले अस्पतालो में ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई।

राजधानी की प्रमुख गैस एजेंसियों के बाहर आक्सीजन की आस में लोग आधी रात से ही कतार में खड़े हो जाते हैं। तीमारदार संतोष ने बताया कि उनकी बेटी एक निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल का कहना है खुद ऑक्सीजन का इंतजाम करो, नहीं तो अपने मरीज को ले जाओ। वह बताते हैं कि रात दो बजे से बिना कुछ खाये पिये लाइन में खड़े थे, सुबह 10 बजे के करीब पुलिस ने डंडा मारकर भगा दिया। रोते हुए संतोष ने कहा कि अगर बेटी को ऑक्सीजन नहीं मिली तो वह मर जाएगी। नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया की सबसे बड़ी गैस एजेंसी के बाहर खड़े संतोष ही नहीं, तमाम ऐसे तीमारदार थे जिन्हें ऑक्सीजन नहीं मिली। किसी का भाई, किसी का बेटा, किसी की पत्नी और किसी के मां-बाप अस्पताल में भर्ती हैं। कई तीमारदारों ने बताया कि वह 20 हजार रुपए खर्च कर खाली सिलेंडर लेकर आये हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में ऑक्सीजन नहीं मिलने से थम रही सांसें, हांफ रहे तीमारदार

बोकारो से मंगवा रही ऑक्सीजन
ऑक्सीजन की बढ़ती किल्लत को देखते हुए योगी सरकार ने ट्रेन और टैंकरों के जरिए बोकारो से ऑक्सीजन मंगवा रही है। इसके अलावा जमशेदपुर व राउरकेला से भी ऑक्सीजन मंगाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नये नये आक्सीजन प्लांट लगवाने पर प्रोत्साहन देने का एलान भी किया है। साथ ही कंपनियों से ऑक्सीजन का प्रोडक्शन बढ़ाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की किल्लत, योगी सरकार ने की ये खास तैयारियां