24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने से सीएम योगी व राज्यपाल पटेल खुश कहा, हार्दिक बधाई टीम इंडिया जय हिन्द!

- जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी हॉकी टीम को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया

less than 1 minute read
Google source verification
भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने से सीएम योगी व राज्यपाल पटेल खुश कहा, हार्दिक बधाई टीम इंडिया जय हिन्द!

भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने से सीएम योगी व राज्यपाल पटेल खुश कहा, हार्दिक बधाई टीम इंडिया जय हिन्द!

लखनऊ. जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी हॉकी टीम को 5-4 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने वर्ष 1980 के मास्को ओलंपिक में पदक जीता था। 41 वर्ष के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक 2021 में कांस्य पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों तथा प्रबंधन को बधाई दी है।

अम्बेडकर के नाम पर बनाया था पार्क पर सपा ने जनेश्वर कर दिया, ये कैसा सम्मान : मायावती

देश के लिए गर्व का क्षण : आनंदी बेन पटेल

जापान के टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर अपने ट्विट पर लिखा कि, टोक्यो ओलंपिक गेम्स में हॉकी टीम का 41 वर्ष पश्चात कांस्य पदक जीतना देश के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।

पूरे देश को गर्व : सीएम योगी

भारतीय हॉकी टीम की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर लिखा कि, आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। 'टीम इंडिया' की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई 'टीम इंडिया'। जय हिन्द! एक दूसरे ट्विट में सीएम योगी ने लिखा कि, आज 05 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया... 'टीम इंडिया', जय हिन्द!