31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे यूपी में सुहागिन महिलाएं मना रही हैं करवा चौथ, जानें कब दिखाई देगा चांद

karwa chauth 2021 - पूरे प्रदेश में रविवार 24 अक्टूबर को महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व करवा चौथ मना रही हैं। चांद के दर्शन होते हैं महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपने पति और परिवार के लिए चंद्रदेव से समृद्धि और लंबी आयु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

2 min read
Google source verification
पूरे यूपी में सुहागिन महिलाएं मना रही हैं करवा चौथ, जानें कब दिखाई देगा चांद

पूरे यूपी में सुहागिन महिलाएं मना रही हैं करवा चौथ, जानें कब दिखाई देगा चांद

लखनऊ. पूरे प्रदेश में रविवार 24 अक्टूबर को महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व करवा चौथ मना रही हैं। सुहागिन महिलाएं आज अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए निर्जला करवा चौथ का व्रत रखेंगी। रात को चांद के दर्शन और पूजा के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। चांद के दर्शन होते हैं महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए अपने पति और परिवार के लिए चंद्रदेव से समृद्धि और लंबी आयु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

करवा चौथ पर विशेष योग :- इस वर्ष करवा चौथ का व्रत विशेष योग में मनाया जा रहा है। ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार से करवा चौथ पर चंद्रमा अपने सर्वप्रिय नक्षत्र रोहिणी में उदित होंगे जो अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संयोग पांच साल बाद बन रहा है।

शुभ मुहूर्त रात लगभग 9 बजे तक :- करवा चौथ पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर 2021 को शाम के समय यानी 06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात के लगभग 9 बजे तक रहेगा। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात के 8 बजकर 12 मिनट पर रहेगा।

सुख सौभाग्य का संकल्प करें :- ज्योतिषचार्य के अनुसार, प्रातः काल स्त्रियों को स्नान करके सुख सौभाग्य का संकल्प करना चाहिए। फिर शिव पार्वती, कार्तिकेय, श्री गणेश व चंद्रमा का पूजन करना चाहिए। चंद्रोदय शाम 7.56 बजे है पर लखनऊ में चंद्रमा रात 8.01 से 8.13 बजे के बीच नजर आएगा।

एक घड़ी में पूजा उत्तम :- पंड़ितों के अनुसार, चंद्रोदय की एक घड़ी (24 मिनट) के भीतर पूजन करना उत्तम होता है। शाम 5.30 से 6.46 बजे के बीच करवा चौथ पूजन का मुहूर्त है।

यूपी के प्रमुख शहरों में चांद के निकलने का समय :-

गाजियाबाद. 08. 06 मिनट पर।
कानपुर. 08 बजे।
प्रयागराज. 07.56 मिनट पर
मुरादाबाद. 07. 58 मिनट पर
नोएडा. 08.06 मिनट पर
मेरठ.- 08.03 मिनट पर
लखनऊ- 08.13 मिनट पर
वाराणसी- 08.08 मिनट पर।

क्या कांग्रेस शासित राज्यों में लागू हैं प्रतिज्ञाएं? जवाब दें प्रियंका : सुरेश खन्ना