19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International Father’s Day 2021 : जानिए उसका नाम जिसने पहली बार मनाया था फादर्स डे

international father's day 2021 - क्यों मनाते हैं वर्ल्ड फादर्स डे, जानें महत्व

2 min read
Google source verification
Father's Day 2021 : जानिए उसका नाम जिसने पहली बार मनाया था फादर्स डे

Father's Day 2021 : जानिए उसका नाम जिसने पहली बार मनाया था फादर्स डे,Father's Day 2021 : जानिए उसका नाम जिसने पहली बार मनाया था फादर्स डे,Father's Day 2021 : जानिए उसका नाम जिसने पहली बार मनाया था फादर्स डे

लखनऊ. international father's day 2021 हर साल जून के तीसरे रविवार को वर्ल्ड फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल 20 जून को फादर्स डे 2021 मना जा रहा है। परिवार में मां के महत्व को पूरी दुनिया में बखाना जाता है। यह तो सही है कि मां से बढ़कर कोई नही है। पर पिता अपने परिवार के लिए चुपचाप जो भी करता है उसका सम्मान देने के लिए पूरी दुनिया में वर्ल्ड फादर्स डे मनाया जाता है। वर्ल्ड फादर्स डे की कहानी कहां से आई है, इस बारे में हम आपको कुछ शेयर करेंगे।

World Fathers Day 2021: फादर्स डे पर पिता को ऐसे करें खुश, खुशहाल रहेगी जोड़ी

अलग अलग देशों में अलग अलग दिन मनाने की परम्परा :- फादर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका से हुई थी। और इस दिन की प्रेरणा साल 1909 में मदर्स डे से ली गई थी। वैसे तो विश्व के कई देशों में फादर्स डे मनाया जाता है पर सब देशों में इस मनाने का दिन और तारीख अलग—अलग है। यूरोप में, यह दिन 19 मार्च को सेंट जोसेफ दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया, समोआ और एस्टोनिया में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है, जबकि दक्षिण कोरिया में इसे माता-पिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत और कई देशों में इसे जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार 20 तारीख को फादर्स डे पड़ रहा है।

सोनोरा डॉड ने डाली थी नींव :- अमेरिका के एक मशहूर शहर वॉशिंगटन के स्पोकेन में सोनोरा डॉड ने अपने पिता की याद इससे मनाना शुरू किया। इसके बाद साल 1916 में अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इससे मनाने का प्रस्ताव पास किया। फिर राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने साल 1924 में इस दिन को राष्ट्रीय आयोजन के तौर पर घोषित कर दिया।

वर्ष 1966 में तय किया गया दिन :- फिर वह दिन आ गया जब इस खास दिन को मनाने का दिन तय किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने पहली बार वर्ष 1966 में इस फादर्स डे ( Father's Day ) को जून के तीसरे रविवार को मनाने का फैसला लिया।