लखनऊ. World Fathers Day 2021: आज फादर्स डे है। हर किसी की जिंदगी में पिता वह नाव होती है जिसमें बैठकर हम जिंदगी के समुद्र पर चलन सीखते हैं। एक पिता अपने बच्चों की सबसे ज्यादा चिंता करता है, लेकिन शायद ही कभी वह बच्चों को अपनी भावना दिखाते हैं। पिता भी अपने बच्चों से उसी तरह से प्यार करते हैं जैसे एक मां करती है। बस पिता के प्यार दिखाने का तरीका अलग होता है। आमतौर पर, पिता अपनी बेटियों से ज्यादा जुड़े होते हैं हालाँकि, ज्यादातर पिता अपने सभी बच्चों को एक समान प्यार करते हैं। इस रिश्ते को एक खूबसूरत बंधन बनाने में उपहार बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। बच्चे उपहारों के माध्यम से आसानी से अपने पिता के लिए अपना प्यार दिखा सकते हैं।