प्रदेश में कोरोना रोगी कम होने पर हटाई गईं पाबंदियों के कारण लोग फिर से लापरवाही न बरतें, इसे लेकर राज्य सरकार सख्त हो गई है। इसी के तहत तय किया गया है कि अब यदि किसी भी जिले में 500 से ज्यादा कोरोना मरीज हुए तो वहां फिर से आंशिक कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। अभी तक 600 से ज्यादा केस होने पर आंशिक कफ्र्यू लगाए जाने की व्यवस्था थी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ढिलाई बिल्कुल भी न बरती जाए। अभी कोरोना कम हुआ है, समाप्त नहीं हुआ है। फिलहाल सोमवार से आंशिक कर्फ्यू में और ढील दी जा रही है।