1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खीरी समेत छह जिलों के डीएम बदले गए, 9 आईपीएस के तबादले

- लखीमपुरी खीरी डीएम अरविंद कुमार चौरसिया की जगह मैनपुरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को भेजा गया, अरविंद कुमार चौरसिया को प्रतीक्षारत, 10 आईएएस के तबादले में चार मुख्य विकास अधिकारी शामिल

2 min read
Google source verification
cm yogi

cm yogi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार आधी रात को 10 आइएएस और 9 आईपीएस के तबादला किए हैं। इनमें लखीमपुर और अमेठी समेत छह जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। लखीमपुरी खीरी डीएम अरविंद कुमार चौरसिया की जगह मैनपुरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को भेजा गया है। अरविंद कुमार चौरसिया को प्रतीक्षारत कर दिया है। 10 आईएएस के तबादले में चार मुख्य विकास अधिकारी शामिल हैं।

ललितपुर के डीएम दिनेश कुमार व हमीरपुर के डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है। सूडा में अपर निदेशक आलोक सिंह को ललितपुर और विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग चंद्रभूषण को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव हथकरघा शेषमणि त्रिपाठी को अमेठी का डीएम बनाया गया है। मैनपुरी के डीएम महेंद्र बहादुर की तरह अमेठी के डीएम अरुण कुमार भी सरकार की कसौटी पर खरे उतरे हैं और उन्हें दूसरे जिलों की कमान सौंपी गई है। अरुण को मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष सचिव अविनाश कृष्ण सिंह मैनपुरी के डीएम होंगे।

चार मुख्य विकास अधिकारी भी बदले

शासन ने चार मुख्य विकास अधिकारी के तबादले भी किए हैं। निशा को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं से उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण, ऋषिराज को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मैनपुरी से मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, ईशा प्रिया को मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ और प्रभास कुमार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ से मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली बनाया गया है। मैनपुरी में मुख्य विकास अधिकारी की फिलहाल तैनाती नहीं की गई है।

मलिन बस्ती में रहने वालों को दीवाली का तोहफा, एक हजार रुपए में मिलेंगे फ्लैट

9 आईपीएस के तबादले:-