7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती ने मुख्तार अंसारी का टिकट काटा, भीम राजभर होंगे मऊ से बसपा प्रत्याशी

- बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मऊ से पार्टी विधायक माफिया मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया

2 min read
Google source verification
mayawati

Mayawati

लखनऊ. Uttar Pradesh Assembly Election 2022 बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मऊ से पार्टी विधायक माफिया मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया है। अब उनके स्थान पर भीम राजभर मऊ से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मायावती ने यह ऐलान किया कि, किसी भी माफिया को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का टिकट नहीं दिया जाएगा। दागी प्रत्याशियों को चुनाव में टिकट देने वाली पार्टियों के सामने मायावती ने एक बड़ी नजीर पेश की है।

मुख्तार अंसारी का टिकट कटा :- बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। बसपा ने शुक्रवार को आजमगढ़ मंडल के मऊ से विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी का टिकट काट दिया है। मायावती ने शुक्रवार को अपने ट्विट के जरिए यह जानकारी दी। बसपा सुप्रीमो ने अपने ट्विट में लिखा कि, बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है।

पार्टी प्रभारियों से अपील :- मायावती ने आगे लिखा कि, जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।

बीएसपी जो कहती है वह करके दिखाती है :- बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने तीसरे ट्विट में लिखा कि, बीएसपी का संकल्प कानून द्वारा कानून का राज के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है।

चाणक्य विचार सम्मेलन के जरिए यूपी में ब्राह्मणों को रिझाएगी आम आदमी पार्टी