4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ के अर्जुनगंज में ध्वस्तीकरण की तैयारी, 60 से अधिक घर और दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

Lucknow News: लखनऊ में सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा बुलडोजर चलाया जाएगा। पहले भी विभाग ने नोटिस जारी किया था, और आज से यह अभियान शुरू होगा। पुलिस प्रशासन भी इस ध्वस्तीकरण के संबंध में अलर्ट मोड पर है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 08, 2024

Lucknow News

Lucknow News

Lucknow News: लखनऊ के सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग आज यानी 8 अप्रैल से मकान और दुकान तोड़ने का अभियान चलाएगा। अर्जुनगंज से सुलतानपुर रोड को जाने वाली 1820 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन से बात हो गई है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं और यह अभियान पीडब्ल्यूडी अर्जुनगंज मरी माता मंदिर से चलेगा।

हालांकि, इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में कई लोगों की जमीन आ रही है, जिन्हें विभाग की तरफ से उचित मुआवजा मिलेगा। इस मामले में करीब 60 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। यहां रहने वाले स्थानीय लोगों को पीडब्ल्यूडी दो बार नोटिस जारी कर चुका है।

यह भी पढ़ें: Video: लखनऊ की नई बस्ती में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, वीडियो वायरल

पीडब्ल्यूडी के दो बार नोटिसदेने के बाद भी कई लोगों ने अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा है। इसे लेकर अफसरों ने जिला प्रशासन से ध्वस्तीकरण चलाने की अनुमति मांगी थी। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बताया कि अर्जुनगंज की सड़क अलग-अलग हिस्सों में 20 से 26 मीटर चौड़ी हैं। कुछ लोगों ने सिर्फ 15 मीटर की सड़क छोड़ कर बाकी के हिस्से पर निर्माण कर लिया है। ऐसे में राजस्व अभिलेखों से आवासों का मिलान किया गया।