
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल कीमतें, जानें लखनऊ में आज का रेट
लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 3 october अक्टूबर माह की शुरूआत होते ही पेट्रोल व डीजल की कीमतों की चाल बदल गई। अचानक पेट्रोल व डीजल के दामों में तेजी शुरू हो गई। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में रविवार 3 अक्टूबर को पेट्रोल का दाम 99.22 रुपए/लीटर और लखनऊ में डीजल का 3 अक्टूबर को भाव 90.87 रुपए/लीटर है। अब लगता है कि त्योहारों के मौसम में पेट्रोल व डीजल अपना शतक जमा ही लेंगे।
पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 3 october 2021 :- सितम्बर की 30 तारीख को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था। और अक्टूबर का महीना शुरू होते ही पेट्रोल की कीमतों में तेजी शुरू हो गई। एक अक्टूबर को 25 पैसे बढ़े और रेट 98.97 रुपए/लीटर हो गया। और 2 अक्टूबर को भी पेट्रोल के दाम 25 पैसे बढ़ गए। 2 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 99.22 रुपए/लीटर हो गई। और 3 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 99.22 रुपए/लीटर रही। अगस्त में पेट्रोल की कीमतें इस कदर बढ़ रहीं थी कि लग रहा था कि पेट्रोल अब 100 रुपए प्रति लीटर बिक ही जाएगा। पर जिस तेजी से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अब तय है कि इस माह पेट्रोल अपनी सेंचुरी बना लेगा।
डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 3 october 2021 :- लखनऊ में आज 3 अक्टूबर को डीजल का रेट 90.87 रुपए/लीटर है। 30 सितम्बर को 30 पैसे बढ़कर 90.26 रुपए/लीटर हो गया था। 1 अक्टूबर को रेट 30 पैसे फिर बढ़ा और डीजल का रेट 90.56 रुपए/लीटर हो गया। अगले दिन 2 अक्टूबर को 31 पैसे की वृद्धि हुई।
शहरों के रेट जानें? :- अपने शहर के पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।
Published on:
03 Oct 2021 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
