
Petrol Diesel Price Today : खुशखबर, एक सप्ताह से लखनऊ में नहीं बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 24 november 2021 राजधानी लखनऊ में 3 नवम्बर को पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे थे। 3 नवम्बर 2021 को लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 106.94 रुपए था। पर आज 21 दिन बीत जाने पर पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में और कमी लाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया। जिसके बाद उम्मीद है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी। भारत अपने स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से 50 लाख बैरल कच्चा तेल रिलीज करेगा। इसके बाद यह संभावना है कि लखनऊ सहित यूपी के सभी जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आएगी। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में बुधवार 24 नवम्बर को पेट्रोल का दाम 95.25 रुपए/लीटर है। लखनऊ में डीजल का 24 नवम्बर को भाव 86.78 रुपए/लीटर है। सितम्बर की 30 तारीख को लखनऊ में पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।
पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 24 november 2021:- लखनऊ में 24 नवम्बर को पेट्रोल की कीमत 95.25 रुपए/लीटर है। 31 अक्टूबर रविवार को पेट्रोल की कीमत 106.21 रुपए/लीटर थी। सितम्बर की 30 तारीख को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।
डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 2 november 2021 :- लखनऊ में डीजल की कीमतें स्थिर हैं। बुधवार 24 नवम्बर को डीजल की कीमत 86.78 रुपए/लीटर है। लखनऊ में 31 अक्टूबर को डीजल का रेट 98.51 रुपए/लीटर था। 30 सितम्बर को लखनऊ में डीजल का रेट 90.26 रुपए/लीटर था।
मैसेज से पता चल जाएगा रेट :- अगर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव जानना है तो मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।
Published on:
24 Nov 2021 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
