लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 'ऑपरेशन-420' के तहत नौकरी के नाम पर ठगी, गुमराह करने वाले सफेदपोशों, फर्जी एनजीओ चलाकर ठगी करने वाले, बड़े अधिकारियों से संपर्क बताकर ठगी, सचिवालय का पास, परमिट बनाकर ठगी, सचिवालय पास, फर्जी डिग्री, प्रवेश पत्र बनाकर ठगी, दूसरे के नाम पर कराने का झांसा देने और आवासीय योजना के नाम पर रुपए ऐंठने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन-420' के तहत जालसाजों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।