10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन भागने की फिराक में थे अंसल ग्रुप के मालिक, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोपित अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल और उसके बेटे प्रणव अंसल को दिल्ली हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 29 Sep 2019, 1:48 PM IST

लंदन भागने की फिराक में थे अंसल ग्रुप के मालिक, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

अंसल ग्रुप पर गरीबों के पैसे के साथ-साथ फौजियों को भी लुभावनी स्कीमों के लालच में फंसाकर पैसे हड़पने के आरोप हैं,

लखनऊ. धोखाधड़ी के आरोपित अंसल ग्रुप के मालिक सुशील अंसल और उसके बेटे प्रणव अंसल को दिल्ली हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया है। दोनों भारत छोड़कर लंदन भागने की फिराक में थे। लखनऊ पुलिस की ओर से लुक आउट नोटिस जारी करने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि प्रणव अंसल के खिलाफ धोखाधड़ी के लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। अंसल ग्रुप के खिलाफ लगातार दर्ज हो रहे मामलों और आरोपियों के देश छोड़ने की आशंकाओं के चलते लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यह लुकआउट नोटिस जारी करवाया था।

रविवार को प्रणव अंसल नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने एयर इंडिया की एआई 161 फ्लाइट से लंदन का टिकट बुक कराया था। पुलिस की सतर्कता से दोनों गिरफ्तार हो गये। बताया जा रहा है कि लखनऊ पुलिस द्वारा जारी किए गए लुक आउट नोटिस से दोनों अंजान थे।

अंसल ग्रुप पर हैं यह आरोप
अंसल ग्रुप पर गरीबों के पैसे के साथ-साथ फौजियों को भी लुभावनी स्कीमों के लालच में फंसाकर पैसे हड़पने के आरोप हैं, जिसके बाद लोगों ने इस मामले केस दर्ज करवाया था। प्रणव अंसल के खिलाफ गोमतीनगर के विभूतिखण्ड थाने में 406, 420, 467, 468, 471, 504, 506 की धाराओं में एफआइआर दर्ज है। दिल्ली एयरपोर्ट से दोनों के गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभूतिखंड थाने की टीम को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया है।