8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान के गन्ने के दाम में 2017 से शून्य रुपए की बढ़ोत्तरी हुई, आखिर ये अन्याय क्यों? : प्रियंका गांधी

- भाजपा के किसान संवाद कार्यक्रम के तहत आई रिपोर्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गन्ने की कीमत बढ़ाने का वादा किया

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Gandhi

भगवा उनका निजी रंग नहीं, हिन्दुस्तान की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का रंग : प्रियंका गांधी

लखनऊ. Priyanka Gandhi Target CM Yogi भाजपा के किसान संवाद कार्यक्रम के तहत आई रिपोर्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गन्ने की कीमत बढ़ाने का वादा किया है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर बरसते हुए कहाकि, किसान के गन्ने के दाम में वर्ष 2017 से शून्य रुपए की बढ़ोत्तरी हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?

यूपी के किसानों के लिए खुशखबर, सीएम योगी का ऐलान बढ़ेंगी गन्ने की कीमतें

गन्ना किसानों की हालात बहुत खराब है। न तो गन्ने के दाम बढ़ रहे हैं और न किसानों का गन्ने का बकाया मिल रहा है। इस पर किसानों के साथ हो रही ज्यादती पर आइना दिखाते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने ट्विट पर लिखा कि, उप्र में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 से अधिक बार बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से शून्य रुपए की बढ़ोत्तरी हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?

गन्ने के दाम 360 रुपए/कुंतल किए :- प्रियंका गांधी ने एक दिन पुराने ट्विट में अपनी सरकार की बड़ाई करते हुए लिखा कि, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रुपए/कुंतल किए। गन्ने का 400 रुपए/कुंतल का वादा करके आई उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर "देख लेने" जैसी धमकी देती है।