
प्रियंका गांधी का यूपी की महिलाओं के लिए ढेर सारे तोहफे का वादा, सुनेंगी तो लुभाएगी
लखनऊ.Uttar Pradesh Assembly elections 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2021 के लिए जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने नए ऐलानों की झड़ी लगा दी। प्रियंका गांधी ने कहाकि, अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो साल में भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
एक अलग महिला घोषणा पत्र :- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए महिलाओं को रिझाने के लिए कांग्रेस ने कई घोषणाएं कीं। प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने ट्वीट के जरिए उत्तर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।
महिलाओं को तोहफे ही तोहफे :- प्रियंका गांधी ने लिखा कि, कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। 1000 रुपए प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।
Published on:
01 Nov 2021 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
