चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक विशेष CCTV कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से स्टेशन के हर क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, वेटिंग हॉल और टिकट काउंटरों पर हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा अधिकारी 24 घंटे स्टेशन की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।