16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSSSC Lekhpal Result 2023 Out: यूपी लेखपाल रिजल्ट जारी, 8085 पदों के लिए 27455 शॉर्ट लिस्ट, ऐसे करें चेक

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। साथ ही UPSSSC ने कटऑफ स्कोर भी जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार अगले राउंड के लिए पास हैं जिनके मार्क्स कट ऑफ स्कोर के बराबर या उससे अधिक हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Priyanka Dagar

May 03, 2023

msg891835523-17261.jpg

UPSSSC Lekhpal Result 2023 Out

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

लेखपाल परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल - पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की आवश्यकता होगी। आयोग की ओर से 8085 पदों के लिए कुल 27,455 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इन उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट के प्रोसेस के लिए बुलाया जाएगा, जिसके लिए तारीख की घोषणा यथासमय की जाएगी।

यूपी लेखपाल एग्जाम में इतने अभ्यर्थी रहे सफल
यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट कल यानी मंगलवार को जारी कर दिया गया है।

UPSSSC Lekhpal Result 2023: कैसे करें डाउनलोड?
1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2: होम पेज पर, UPSSSC लेखपाल परिणाम के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
3: एक नई विंडो खुलेगी, अपना लॉग इन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
4: आपका UPSSSC लेखपाल 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5: इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

UP Lekhpal Cutoff : वर्गानुसार देखें कट ऑफ
सामान्य अनारक्षित वर्ग : 75.75
ओबीसी वर्ग : 73.75
एससी वर्ग : 66.50
एसटी वर्ग : 75.75
ईडब्ल्यूएस वर्ग : 75.75

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के जरिए 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।