27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में प्रियंका गांधी ही हमारी कैप्टन : सलमान खुर्शीद

- यूपी विधानसभा चुनाव 2021 तैयारियां प्रत्येक दल जोर शोर के साथ कर रहा है। कांग्रेस भी अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
यूपी में प्रियंका गांधी ही हमारी कैप्टन : सलमान खुर्शीद

यूपी में प्रियंका गांधी ही हमारी कैप्टन : सलमान खुर्शीद

लखनऊ. salman khurshid says UP Priyanka Gandhi Congress Captain यूपी विधानसभा चुनाव 2021 तैयारियां प्रत्येक दल जोर शोर के साथ कर रहा है। कांग्रेस भी अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहाकि, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी में पार्टी की कैप्‍टन हैं। उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस गठबंधनों का इंतजार नहीं करेगी। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में होगी।

एक आधार कार्ड पर मिल सकते हैं कितने सिम कार्ड, नहीं मालूम तो जानिए

सलमान खुर्शीद ने कहाकि, प्र‍ियंका गांधी खुद ही यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मतदाताओं के बीच किस तरह जाएंगी। यूपी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रियंका गांधी सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं तो खुर्शीद ने बेहद अनोखे अंदाज में कहाकि, अभी ऐसा कोई इशारा नहीं मिला है, हमें कोई संकेत देतीं हैं तो मैं इसका जवाब नहीं दूंगा लेकिन वह एक अद्भुत, बेहतरीन चेहरा हैं। खुर्शीद ने कहा कि एक तरफ योगी आदित्यनाथ का चेहरा रखें और दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की तस्वीर... आपको सभी जवाब मिल जाएंगे।

यूपी में गठबंधन की संभावना पर सलमान खुर्शीद ने कहाकि, कांग्रेस की किसी दल के साथ बातचीत नहीं चल रही है। हां यदि पार्टी नेतृत्व कोई फैसला करता है तो बात अलग है।