
Shivpal Yadav
लखनऊ/इटावा. शिवपाल सिंह यादव ने आज एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहाकि, जिस दल के संग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) लोहिया होगी वही पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाएगी। प्रदेश में हमारा संगठन बहुत मजबूत है।
अपने निवार्चन क्षेत्र जसंवतनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोहिया संदेश यात्रा का शुभारंभ करने के मौके पर शिवपाल यादव ने कहाकि, अगर 2022 में हमारी सरकार प्रदेश में बनती है, तो किसानों और मुसलमानों को पूरा सम्मान मिलेगा। किसी के साथ धर्म व जाति से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। सरकार को किसानों की बात सुनना चाहिए क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है।
जनता परेशान है :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधाते हुए शिवपाल यादव ने कहाकि, जब से यह पार्टी सत्ता में आई है, तब से जनता परेशान है। लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल और बिजली के दाम आसमान दू रहे हैं। पर सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है।
सिर्फ दो ही पूंजीपतियों को हुआ फायदा:- प्रसपा अध्यक्ष ने कहाकि, इन पांच साल सिर्फ दो ही पूंजीपतियों को फायदा हुआ। पिछले 5 साल में भाजपा ने प्रदेश को सबसे पीछे 25वें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया और बिहार का इसके बाद नम्बर आता है।
अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए :- शिवपाल ने कहाकि, किसान अपनी फसल बचाने के लिए यदि टूल्लू पम्प से सिंचाई करता है तो उस पर अधिकारी मुकदमा लिखवा देते हैं। बाढ़ क्षेत्र में अधिकारी आते हैं और केवल पानी देख कर चले जाते हैं। कोई राहत नहीं पहुंचाई जा रही है, ऐसे अधिकारियों को दंडित करना चाहिए।
250 यूनिट बिजली फ्री :- शिवपाल ने कहाकि, 2022 में सरकार बनने के बाद प्रत्येक घर से एक बेटा और बेटी को नौकरी दिलाएंगे। साथ ही बिजली बिल माफ करके 250 यूनिट बिजली फ्री दिलाई जाएगी।
Published on:
15 Aug 2021 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
