4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो सोना आप खरीद रहे हैं कहीं वो नकली तो नहीं? पहचान के आसान तरीके

Fake or Real Gold - बाजार में भारी मात्रा में नकली सोना मिल रहा है। अब दिक्कत यह है कि जो सोना आप खरीद रहे हैं वह असली है या नकली इसकी पहचान कैसे करें। तो घबराए नहीं कुछ आसान तरीके हैं जो आपको असली सोने और नकली सोने की पहचान बता देंगे। जानिए यह टिप्स...

2 min read
Google source verification
जो सोना आप खरीद रहे हैं कहीं वो नकली तो नहीं? पहचान के आसान तरीके

जो सोना आप खरीद रहे हैं कहीं वो नकली तो नहीं? पहचान के आसान तरीके

लखनऊ. यूपी में शादी का सीजन शुरू होने जा रहा है। 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद से लग्न शुरू हो जाएंगे। 19 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच 12 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त है। शादियों की शुरूआत के साथ वर—वधू पक्ष सोने की गहनों के लिए खरीदारी करेंगे। पर सोने की खरीदारी सम्भाल करें। क्योंकि बाजार में सोना नकली आ रहा है। सोना असली है या नकली इसे पहचानने का बेहद आसान तरीका है। जानिए नकली सोने को पहचाने के कुछ आसान टिप्स।

1. केंद्र सरकार ने 1 जून से हालमार्क सोना अनिवार्य कर दिया है। हॉलमार्क से असली सोने आसानी से पहचाना जाता है। इसलिए हालमार्क सोना ही खरीदें।

2. असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है। और हॉलमार्किंग सेंटर के लोगो के साथ सोने की शुद्धता भी लिखी होती है।

3. नकली सोने की पहचान सिरका से भी की जाती है। सिरके की कुछ बूंदों को सोने की ज्वेलरी पर डालें अगर रंग में बदलाव नहीं होता तो समझिए सोना असली है।

4. सोने की ज्वैलरी पर पिन से हल्का सा खरोच लगाएं। फिर उस खरोच पर नाइट्रिक एसिड की एक बूंद डाले। सोना अगर नकली होगा तो उसका रंग तुरंत हरा हो जाएगा।

5. पसीने के संपर्क में आने पर अगर सोना सिक्के की तरह दुर्गंध दे तो इसका मतलब उसमें मिलावट है। असली सोना गंध नहीं देता।

6. सोने को एक कप पानी में डालें. नकली सोना हल्का तैरने लगता है, जबकि असली पूरी तरह बैठ जाता है।

7. सोना हमेशा विश्वसनीय दुकान से ही सोना खरीदें। क्योंकि अच्छी दुकानें सोने के असली होने को लेकर पूरे जरुरी दस्तावेज देते हैं।

8. चुंबक से भी नकली सोने की पहचान हो सकती है। सोने की ज्वैलरी पर चुंबक को रखें अगर चिपक गया तो सोना नकली नहीं तो असली है।

लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले से एक किसान की मौत, ग्रामीण दहशत में