
यूपी के गन्ना किसानों को इसी पेराई सत्र से मिलेगा गन्ने का बढ़ा मूल्य, अधिसूचना जारी
लखनऊ. UP cabinet Important decisions यूपी के 45 लाख गन्ना किसानों को इसी पेराई सत्र से गन्ने का बढ़ा मूल्य मिलेगा। प्रदेश कैबिनेट ने सीएम योगी आदित्यनाथ की 28 सितंबर की गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा को हरी झंडी दिखा दी। यूपी सरकार ने साढ़े चार साल में सिर्फ 35 रुपए की बढ़ोत्तरी की।
गन्ना विकास व चीनी उद्योग विभाग की ओर से पेराई सत्र 2021-22 के लिए तैयार प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट ने बुधवार को मुहर लगा दी। और अधिसूचना जारी कर दी है। किसानों इस पेराई सत्र 2021-22 में अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने का मूल्य 305 से बढ़कर 330 रुपए प्रति कुंतल, सामान्य प्रजाति का 310 से बढ़कर 335 रुपए प्रति कुंतल और अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 315 रुपए प्रति कुंतल से बढ़कर 340 रुपए मिलेगा।
देश में कुल 520 चीनी मिलों से 119 उत्तर प्रदेश में हैं। देश के करीब 48 लाख गन्ना किसानों में से 46 लाख से अधिक किसान चीनी मिलों को अपने गन्ने की आपूर्ति करते हैं। यूपी का चीनी उद्योग करीब 6.50 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार देता है। देश में चीनी उत्पादन का 38 फीसदी उत्तर प्रदेश में होता है।
Updated on:
11 Nov 2021 12:02 pm
Published on:
11 Nov 2021 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
