तीन पन्नों में योगी की तारीफ :- टाइम मैगजीन ने अपने तीन पन्नों के लेख में लिखा कि, फरवरी में कोरोना का पहला मामला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने जिस तेजी के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को खंगाला और कमियों को दूर कर, जरूरी रणनीति बनाई वह बेहद सराहनीय है। कोरोना को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई का पूरा खाका तैयार कर लिया था।